Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) एल्यूमिनियम BALCO की बढ़ी साख! CRISIL ने किया रेटिंग अपग्रेड

BALCO की बढ़ी साख! CRISIL ने किया रेटिंग अपग्रेड

स्मेल्टर क्षमता विस्तार और मजबूत परिचालन प्रदर्शन के दम पर बढ़ी साख

Advertisement

कोरबा | IndustrialPunch : भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) को बड़ी वित्तीय उपलब्धि मिली है। CRISIL Ratings ने BALCO की दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं की क्रेडिट रेटिंग को ‘CRISIL AA+/Stable’ कर दिया है। इससे पहले कंपनी की रेटिंग ‘CRISIL AA/Positive’ थी। वहीं, शॉर्ट-टर्म रेटिंग ‘CRISIL A1+’ को यथावत रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: L&T का वैश्विक धमाका! 5,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रिएक्टर

स्मेल्टर विस्तार बना अपग्रेड की सबसे बड़ी वजह

CRISIL ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रेटिंग अपग्रेड का प्रमुख कारण वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में नई स्मेल्टर क्षमता का सफल संचालन और उसके तेज़ी से बढ़ते उत्पादन को माना गया है।

Advertisement

पहली तिमाही में BALCO का कुल उत्पादन 168 किलो टन (KT) रहा, जिसमें 24 किलो टन उत्पादन नई स्थापित क्षमता से हुआ। CRISIL का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरी क्षमता का विस्तार पूरा हो जाएगा और कंपनी का उत्पादन बढ़कर करीब 750 किलो टन तक पहुंच सकता है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 597 किलो टन था।

कम उत्पादन लागत और बेहतर उत्पाद मिश्रण का लाभ

रेटिंग एजेंसी के अनुसार, BALCO की व्यवसायिक स्थिति आने वाले समय में और मजबूत होगी। इसका कारण कच्चे माल की बेहतर उपलब्धता, कम उत्पादन लागत (Cost of Production), परिचालन दक्षता तथा वैल्यू-एडेड उत्पादों की बढ़ती हिस्सेदारी है। इससे कंपनी की लाभप्रदता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में सुधार होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: Commercial Coal Mining से सरकार की कमाई बढ़ी, तीन साल में 7,737 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

मजबूत वित्तीय स्थिति पर भी भरोसा

CRISIL ने BALCO की मजबूत वित्तीय प्रोफाइल को भी रेटिंग अपग्रेड का प्रमुख आधार बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Vedanta समूह के पुनर्गठन के बाद BALCO अब Vedanta Aluminium Metal Limited (VAML) की सहायक कंपनी है, लेकिन कंपनी का स्वतंत्र परिचालन और वित्तीय ढांचा उसकी साख को मजबूत बनाए हुए है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट