Wednesday, July 29, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL में सुरक्षा पर बड़ा मंथन! ‘Zero Accident’ लक्ष्य के लिए प्रबंधन...

SECL में सुरक्षा पर बड़ा मंथन! ‘Zero Accident’ लक्ष्य के लिए प्रबंधन और यूनियनों ने बनाया साझा रोडमैप

श्रमिकों की सुरक्षा, संभावित जोखिमों की रोकथाम और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ

Advertisement

बिलासपुर | IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय, बिलासपुर स्थित वसंत क्लब में बुधवार को 62वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खदानों और कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, जोखिमों को कम करने तथा ‘Zero Accident’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया ने खोला निवेश का खजाना! पहली तिमाही में ₹3,399 करोड़ का Capex, नई खदानों पर बड़ा दांव

बैठक की अध्यक्षता निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने की, जबकि निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसईसीएल के सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, द्विपक्षीय सुरक्षा समिति के सदस्य तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) प्रकाश राय के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा शपथ दिलाते हुए कहा कि सुरक्षित कार्य संस्कृति केवल नियमों के पालन से नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की जागरूकता, अनुशासन और व्यक्तिगत जिम्मेदारी से विकसित होती है। उन्होंने सभी से ‘Zero Accident’ के लक्ष्य को सामूहिक प्रयासों से हासिल करने का आह्वान किया।

Advertisement

निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक तकनीक, नियमित प्रशिक्षण और सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से ही सुरक्षित एवं उत्पादक कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने सुरक्षा मानकों के सतत पालन और निरंतर सुधार पर विशेष बल दिया।

बैठक में पिछली द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा कंपनी की वर्तमान सुरक्षा स्थिति, विभिन्न क्षेत्रों के सुरक्षा प्रदर्शन और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। श्रमिकों की सुरक्षा, संभावित जोखिमों की रोकथाम और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में BMS, HMS, AITUC, SCKMC, CITU और CMOAI सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों ने बेहतर समन्वय, सतत प्रशिक्षण और सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) पद पर मनोनीत होने पर बधाई दी। वहीं, SCKMC के प्रतिनिधि श्री कमलेश शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

इसे भी पढ़ें: मन की सुरक्षा से ही संभव है सुरक्षित खदान : एसईसीएल में “माइन सेफ्टी एंड माइंड सेफ्टी” कार्यक्रम 

कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक, जोहिला क्षेत्र श्री सुरेन्द्र सिंह चौहान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा वरिष्ठ महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री पंकज पाणी पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी प्रतिभागियों ने “सुरक्षा सर्वोपरि, सुरक्षा से समृद्धि” के संकल्प को दोहराते हुए दुर्घटना मुक्त कार्यस्थल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट