Wednesday, July 29, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ का ऐलान—अब आर-पार की लड़ाई, 17 से...

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ का ऐलान—अब आर-पार की लड़ाई, 17 से अनिश्चितकालीन हड़ताल

कर्मचारियों और अधिकारियों से व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर अपने भविष्य, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है

File Photo
Advertisement

रायपुर | IndustrialPunch : छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ (BMS) ने राज्य सरकार और विद्युत कंपनी प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 17 अगस्त 2026 से पहले कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों पर कोई ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो महासंघ पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार “पेन डाउन–टूल डाउन” के तहत अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल शुरू करेगा।

इसे भी पढ़ें: SECL में यूनियन सदस्यता पर नई जंग! कोयला मजदूर पंचायत ने नए श्रम कानून के तहत प्रक्रिया की उठाई मांग

महासंघ का कहना है कि लंबे समय से कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को लेकर ज्ञापन, वार्ताएं, हस्ताक्षर अभियान, आमसभाएं और धरना-प्रदर्शन किए जाते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। ऐसे में कर्मचारियों के पास आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

महासंघ की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, नई भर्ती, रिस्ट्रक्चरिंग, समयबद्ध पदोन्नति, अंतरिम राहत, तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन एवं अन्य वैधानिक लाभ शामिल हैं।

Advertisement

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा अब बहुत लंबी हो चुकी है। यदि 17 अगस्त से पहले मांगों पर सकारात्मक आदेश जारी नहीं किए गए, तो संगठन पूरी एकजुटता के साथ अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल शुरू करेगा।

आंदोलन को सफल बनाने के लिए महासंघ ने पूरे प्रदेश में “टेबल-टू-टेबल संपर्क अभियान” शुरू किया है। इसके तहत प्रत्येक कर्मचारी, अधिकारी, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: ECL का बड़ा यू-टर्न! ट्रेड यूनियन चंदा कटौती और JCC बैठकें फिलहाल जारी रहेंगी

महासंघ ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर अपने भविष्य, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है। संगठन का कहना है कि यह केवल वेतन या सुविधाओं का आंदोलन नहीं, बल्कि कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट