नई दिल्ली | IndustrialPunch : भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) 2011 बैच की अधिकारी सुश्री भावना त्रिपाठी की केंद्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission-CVC), नई दिल्ली में निदेशक (Director) पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
31 जुलाई 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) के अनुसार, रक्षा मंत्रालय द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसित भावना त्रिपाठी का चयन सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









