Saturday, August 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल उत्पादन लक्ष्य पर NCL CMD का सख्त संदेश, ब्लॉक-बी परियोजना में कार्यों...

उत्पादन लक्ष्य पर NCL CMD का सख्त संदेश, ब्लॉक-बी परियोजना में कार्यों की जमीनी हकीकत परखी

वार्षिक उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए परियोजना प्रबंधन को दिए आवश्यक निर्देश, गोरबी पुनर्वास स्थल 'मयूर विहार' का भी किया निरीक्षण।

Advertisement

सिंगरौली | IndustrialPunch : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) बी. साईराम ने शनिवार सुबह ब्लॉक-बी परियोजना का दौरा कर उत्पादन गतिविधियों, अधोसंरचना विकास और पुनर्वास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 16 : कोयले की फर्जी गुणवत्ता और सैंपलिंग का खेल, ग्रेड निर्धारण और सैंपलिंग की पूरी प्रक्रिया समझिए

निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने खदान व्यू प्वाइंट से परियोजना की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने ओवरबर्डन (अधिभार) हटाने, कोयला उत्पादन तथा कोयला प्रेषण (Coal Dispatch) की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और वार्षिक उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परियोजना प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

सीएमडी ने परियोजना अधिकारियों से परिधीय गांवों के समुदायों एवं जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्पादन कार्यों को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति में आने वाली चुनौतियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान श्री साईराम ने ब्लॉक-बी में निर्माणाधीन 4.5 मिलियन टन प्रतिवर्ष (MTPA) क्षमता वाली फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (FMC) परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने परियोजना के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि कोयला परिवहन व्यवस्था अधिक आधुनिक, तेज और पर्यावरण-अनुकूल बन सके।

इसे भी पढ़ें: NCL : महाप्रबंधक दिनेश दंडोतिया सहित एनसीएल से 56 कर्मी हुए सेवानिवृत्त

इसके अलावा उन्होंने गोरबी में प्रस्तावित पुनर्वास स्थल “मयूर विहार” का निरीक्षण कर वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। सीएमडी ने पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा विस्थापित परिवारों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक पीके त्रिपाठी सहित परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट