Friday, July 31, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL : महाप्रबंधक दिनेश दंडोतिया सहित एनसीएल से 56 कर्मी हुए सेवानिवृत्त

NCL : महाप्रबंधक दिनेश दंडोतिया सहित एनसीएल से 56 कर्मी हुए सेवानिवृत्त

एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सम्मान में विदाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए

Advertisement

शुक्रवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) से जुलाई माह के अंत में 4 अधिकारी और 52 कर्मचारी सहित कुल 56 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यालय से महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी) दिनेश दंडोतिया और यूडीसी क्लर्क (प्रशासन विभाग) अरविंद सिंह सेवानिवृत्त हुए।

इसे भी पढ़ें: NCL : दूषित पानी से उबले श्रमिक, ककरी परियोजना में कोयला श्रमिक सभा ने किया GM कार्यालय का घेराव

अभिनंदन समारोह के दौरान एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय से महाप्रबंधक एवँ विभागाध्यक्षगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

इस दौरान अपने उद्बोधन में एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को आगामी जीवन हेतु शुभकामनाएँ देते कहा कि सेवानिवृत हो रहे कर्मियों ने एनसीएल की उत्कृष्टता में अमूल्य योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों का अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण को अनुकरणीय बताया।

Advertisement

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखद भविष्य की मंगल कामना की तथा दिनेश दंडोतिया के सौम्य व्यक्तित्व, कर्मठता और जटिल समस्याओं का त्वरित निवारण करने की उनकी क्षमता की सराहना की।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए एनसीएल एवं कोल इंडिया परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एनसीएल में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। साथ ही, उन्होंने कंपनी की निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़ें: कोल पेंशन ₹10,000 करने की मांग ने पकड़ी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, अतिरिक्त सचिव और पीएमओ तक पहुंचा ज्ञापन

एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सम्मान में विदाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट