Thursday, August 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India का बड़ा दांव! तेलंगाना में 750 MWh बैटरी स्टोरेज परियोजना...

Coal India का बड़ा दांव! तेलंगाना में 750 MWh बैटरी स्टोरेज परियोजना के लिए निकाला टेंडर

चौटुप्पल में 187.5 MW/750 MWh BESS परियोजना होगी विकसित, 15 वर्षों तक संचालन एवं रखरखाव की भी होगी जिम्मेदारी

Advertisement

कोलकाता | IndustrialPunch : देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी Coal India Limited (CIL) ने ऊर्जा क्षेत्र में विविधीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए तेलंगाना के चौटुप्पल में 187.5 मेगावाट/750 मेगावाट-घंटा (MWh) बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (Battery Energy Storage System-BESS) विकसित करने के लिए निविदा (Tender) जारी की है।

इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 17 : बंद खदानों में अवैध प्रवेश और सुरक्षा की चुनौती, परित्यक्त खदानें क्यों बनती हैं दुर्घटनाओं और अवैध गतिविधियों का केंद्र? 

यह परियोजना कंपनी की स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) और ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।

टेंडर के अनुसार, परियोजना का विकास पूर्ण EPC (Engineering, Procurement & Construction) मोड में किया जाएगा। इसके साथ ही सफल बोलीदाता को 15 वर्षों तक व्यापक संचालन एवं रखरखाव (Comprehensive Operation & Maintenance) की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। निविदा 29 जुलाई 2026 को जारी की गई है, जबकि तकनीकी बोलियां 20 अगस्त 2026 को खोली जानी प्रस्तावित हैं।

Advertisement

ग्रिड स्थिरता और नवीकरणीय ऊर्जा को मिलेगा बल

बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) का उपयोग सौर और पवन जैसी नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर एकीकरण, पीक आवर्स में बिजली उपलब्ध कराने और ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने के लिए किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की परियोजनाएं भारत के ऊर्जा क्षेत्र में भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Coal India की बदलती रणनीति

अब तक कोयला उत्पादन पर केंद्रित रही Coal India पिछले कुछ वर्षों से सौर ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज, कोल गैसीफिकेशन और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं में भी तेजी से निवेश कर रही है। तेलंगाना की यह BESS परियोजना इस बदलाव का एक महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII पर सस्पेंस बरकरार: क्या हाईकोर्ट का पेंच रोकेगा वेतन वार्ता, क्या प्रबंधन को अवमानना का डर सता रहा?

भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बैटरी स्टोरेज परियोजनाएं भविष्य की बिजली व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनेंगी। Coal India का इस क्षेत्र में निवेश यह संकेत देता है कि कंपनी आने वाले वर्षों में केवल कोयला उत्पादक कंपनी नहीं, बल्कि एकीकृत ऊर्जा कंपनी (Integrated Energy Company) के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना चाहती है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट