Thursday, August 6, 2026
Home Jobs NTPC में बंपर भर्ती का ऐलान: E4 ग्रेड में 135 मैनेजर पदों...

NTPC में बंपर भर्ती का ऐलान: E4 ग्रेड में 135 मैनेजर पदों पर निकली वैकेंसी, ₹2 लाख तक मिलेगा वेतन

इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और C&I पदों के लिए ₹70,000-2,00,000 वेतनमान के साथ आवेदन 12 से 26 अगस्त 2026 तक।

Advertisement

नई दिल्ली | Industrial Punch : देश की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) ने अनुभवी इंजीनियरिंग पेशेवरों के लिए E4 ग्रेड में 135 मैनेजर पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। कंपनी ने इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल एंड आई (C&I) क्षेत्रों में योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इसे भी पढ़ें: BSNL में Junior Telecom Officer के 100 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन

जारी विज्ञापन के अनुसार उप प्रबंधक (विद्युत) के 40 पद, उप प्रबंधक (मैकेनिकल) के 55 पद तथा उप प्रबंधक (सिविल एंड आई) के 40 पद भरे जाएंगे। सभी पद E4/IDA वेतनमान (₹70,000–2,00,000) के अंतर्गत होंगे।

एनटीपीसी ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी पात्रता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य विस्तृत शर्तों की जानकारी कंपनी की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: NLC India में 1,235 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 11 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 26 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट