कोरबा। IndustrialPunch : शुक्रवार को NTPC Limited के कोरबा संयंत्र में अचानक ब्लैकआउट की स्थिति निर्मित होने की खबर सामने आई है। करीब 2600 मेगावाट क्षमता वाले NTPC Korba Plant की सातों इकाइयों के उत्पादन से बाहर होने की जानकारी है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे से संयंत्र में यह स्थिति बनी हुई है। सातों इकाइयों के एक साथ उत्पादन से बाहर होने से संयंत्र के बिजली उत्पादन पर बड़ा असर पड़ा है। संयंत्र में 500 मेगावाट क्षमता की चार तथा 200 मेगावाट क्षमता की तीन यूनिट है।
सातों यूनिट बंद होने से मचा हड़कंप
कोरबा संयंत्र की सभी सात इकाइयों के उत्पादन से बाहर होने की सूचना के बाद बिजली उत्पादन से जुड़े अधिकारियों और तकनीकी टीमों में हड़कंप मच गया। हालांकि, ब्लैकआउट के वास्तविक कारण और प्रत्येक यूनिट को दोबारा चालू करने में लगने वाले समय की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और तकनीकी कारण स्पष्ट होने के बाद ही स्थिति की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









