कोरबा। IndustrialPunch : छत्तीसगढ़ के कोरबा, पताड़ी स्थित अडानी ग्रुप (Adani Group) के कोरबा पॉवर लिमिटेड (Korba Power Limited) संयंत्र में में कोयले का स्टॉक बेहद निचले स्तर पर पहुंच गया है।
इसे भी पढ़ें: BEML को Coal India से ₹1,450 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, खदानों को मिलेंगे हाईटेक डंप ट्रक और एक्सकेवेटर
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) की 06 सितंबर, 2026 की Daily Coal Stock Report के अनुसार 600 MW क्षमता वाले संयंत्र में महज 10.8 हजार टन कोयला उपलब्ध था, जो निर्धारित 169.6 हजार टन के normative stock का केवल 6% है। रिपोर्ट में प्लांट को Critical Coal Stock श्रेणी में रखा गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक Pathadi TPP की मौजूदा महीने की tentative PLF 76% है और 85% PLF के आधार पर इसकी दैनिक कोयला आवश्यकता 8.5 हजार टन बताई गई है। वहीं रिपोर्ट में दिन की वास्तविक खपत 4.4 हजार टन दर्ज है। इस हिसाब से मौजूदा स्टॉक करीब 2.5 दिन की वास्तविक खपत के बराबर बैठता है, जबकि 85% PLF की दैनिक आवश्यकता के आधार पर यह स्टॉक करीब 1.3 दिन का ही है।
SECL को कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
CEA रिपोर्ट में संयंत्र के सामने स्पष्ट रूप से “SECL to ensure supply as per subgroup plan” टिप्पणी दर्ज है। यानी प्लांट के गंभीर कोयला स्टॉक को देखते हुए South Eastern Coalfields Limited (SECL) से निर्धारित योजना के अनुसार कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने की जरूरत बताई गई है।
इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के 10 हजार अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर उतरेंगे, OPS के लिए आंदोलन का शंखनाद
यह स्थिति इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि संयंत्र की क्षमता 600 MW है और मौजूदा PLF 76% दर्ज की गई है। ऐसे में लगातार कोयला आपूर्ति नहीं होने पर उत्पादन पर सीधा असर पड़ सकता है। संयंत्र में 300 मेगावाट क्षमता वाली दो यूनिट से बिजली उत्पादन हो रहा है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









