कोरबा। IndustrialPunch: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने सदस्यता के मामले में हैट्रिक लगाई है। वर्ष 2024 और 2025 में नंबर-1 रहने के बाद 2026 के सदस्यता सत्यापन में भी BMS ने 9,050 सदस्यों के समर्थन के साथ अपना दबदबा बरकरार रखा। वहीं हिंद मजदूर सभा (HMS) दूसरे स्थान पर रही। खास बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में INTUC की सदस्यता में करीब 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII के गठन की राह खुली, कोल इंडिया ने कोयला मंत्रालय को लिखा पत्र
वर्ष 2026 के लिए SECL में एकल सदस्यता सत्यापन के तहत कुल 28,405 कर्मचारियों ने प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इनमें 28,366 कर्मचारियों ने प्रमुख यूनियनों के पक्ष में सदस्यता दर्ज कराई, जबकि 39 कर्मचारियों ने किसी यूनियन के पक्ष में मतदान नहीं किया।
BMS को सबसे ज्यादा समर्थन
सदस्यता सत्यापन में BMS को 9,050 कर्मचारियों का समर्थन मिला। यह कुल कर्मचारियों का करीब 25 प्रतिशत है। इसके साथ BMS SECL में पहले स्थान पर रहा। HMS को 7,237 कर्मचारियों का समर्थन मिला और वह करीब 20 प्रतिशत सदस्यता के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
वहीं AITUC को 6,348 और INTUC को 5,731 कर्मचारियों ने समर्थन दिया। AITUC की हिस्सेदारी करीब 17 प्रतिशत, जबकि INTUC की करीब 16 प्रतिशत रही।
इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया : धारा 14 से छूट मिलने पर JBCCI- XII का रास्ता कैसे होगा साफ?, जानें …
पिछले साल के मुकाबले INTUC को सबसे बड़ा फायदा
रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष की तुलना में सभी प्रमुख यूनियनों की सदस्यता में वृद्धि हुई है, लेकिन INTUC की वृद्धि सबसे अधिक रही। INTUC की सदस्यता पिछले वर्ष के 3,281 से बढ़कर 5,731 हो गई। यानी इसमें करीब 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
HMS की सदस्यता भी बढ़ी है। पिछले वर्ष के 4,421 सदस्यों से बढ़कर इस बार 7,237 पहुंच गई, जबकि BMS की सदस्यता 7,060 से बढ़कर 9,050 हुई। AITUC की सदस्यता भी 5,413 से बढ़कर 6,348 पहुंची।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to









