छत्तीसगढ़ बजट : राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाल का ऐलान

14 हजार 600 करोड़ काे घाटे की भी बात कही। हालांकि राहत देते हुए किसी भी नए टैक्स की घोषणा नहीं की गई है। कहा कि कर वृद्धि का सुझाव देने के लिए वित्त विभाग में नया सेल बनेगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की। कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की जा रही थी।

इस बार मुख्यमंत्री एक लाख 5 हजार करोड़ का बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थापना व्यय बड़ा है। वहीं 14 हजार 600 करोड़ काे घाटे की भी बात कही। हालांकि राहत देते हुए किसी भी नए टैक्स की घोषणा नहीं की गई है। कहा कि कर वृद्धि का सुझाव देने के लिए वित्त विभाग में नया सेल बनेगा।

वहीं शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में वृद्धि की भी घोषणा की। हालांकि इसका लाभ अगले साल से मिलेगा। वहीं प्रदेश में 6 नई तहसीलें बनाने की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने विश्व की मंगल कामना के लिए यजुर्वेद के श्लोक से बजट भाषण की शुरुआत की।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement

 

Advertisement