पर्दे पर फिर धमाल मचाएंगे अभिषेक और जॉन, इस फिल्म में आएंगे नजर

जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दोस्ताना’ साल 2008 में रिलीज हुई थी जिसे काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद एक बार फिर दोनों साथ में काम कर सकते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम मलयालम फिल्म ‘अय्यप्पनम कोशियुम’ के रीमेक में नजर आएंगे।

जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दोस्ताना’ साल 2008 में रिलीज हुई थी जिसे काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद एक बार फिर दोनों साथ में काम कर सकते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम मलयालम फिल्म ‘अय्यप्पनम कोशियुम’ के रीमेक में नजर आएंगे।

फिल्म ‘अय्यप्पनम कोशियुम’ के रिमेक को अक्षय कुमार स्टारर मिशन मंगल के डायरेक्टर जगन शक्ति डायरेक्ट करेंगे जबकि जॉन खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये भी खबर है कि, पहले इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को कास्ट किया गया था लेकिन बिजी होने की वजह से वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पा रहे है जिसके बाद डायरेक्टर अभिषेक बच्चन को इस फिल्म के लिए कास्ट करने की सोच रहे हैं।

अभिषेक बच्चन को पहले भी इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन तब बात नहीं बनी थी लेकिन अब पता चला है कि वो इस फिल्म के लिए राजी हो गए है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मेकर्स ने अभिषेक को लेने के लिए फिर से संपर्क किया हैं। बातचीत चल रही है लेकिन उन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है। एक बार सब कुछ फाइनल हो जाने के बाद सभी की तारीखों पर शूटिंग शेड्यूल तय किए जाएंगे।’ ये भी कहा जा रहा है कि, ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी।

अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो पिछले दिनों फिल्म ‘दसवीं’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। फिल्म दसवीं में उनके साथ यामी गौतम अहम रोल में नजर आई थी। वहीं जॉन अब्राहम शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगे। वो विलेन का रोल करने वाले हैं। इसके साथ ही वो अरुण गोपालन की फिल्म ‘तेहरान’ में बिजी हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing