Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल “श्रमेव जयते” समारोह में कोल कर्मी सम्मानित, चेयरमैन बोले- CIL की ऐतिहासिक...

“श्रमेव जयते” समारोह में कोल कर्मी सम्मानित, चेयरमैन बोले- CIL की ऐतिहासिक उपलब्धि में हर एक कर्मी का योगदान

श्री अग्रवाल ने कहा कि, कोल इंडिया एवं WCL ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कोयला उत्पादन एवं प्रेषण में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है।

Advertisement

नागपुर, 08 अप्रेल। कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने कोल इंडिया तथा WCL की सफ़लता का श्रेय टीम के हर एक सदस्य को दिया। श्री अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि WCL का भविष्य उज्ज्वल है। वे मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में आयोजित “श्रमेव जयते” कार्यक्रम में कोल कर्मियों को सम्मानित करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें : CIL चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल WCL की सावनेर भूमिगत खदान में उतरे

श्री अग्रवाल ने कहा कि, कोल इंडिया एवं WCL ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कोयला उत्पादन एवं प्रेषण में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। उन्होंने सभी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Advertisement

प्रारंभ में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने अध्यक्ष, कोल इंडिया लिमिटेड प्रमोद अग्रवाल का स्वागत तथा झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनिता अग्रवाल ने कोल इंडिया ऑफिसर्स वाइव्स समिति की अध्यक्ष डॉ रेणु अग्रवाल का स्वागत किया।

समारोह में निदेशक तकनीकी (संचालन) जे. पी. द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) ए. के. सिंह सी.वी.ओ अजय म्हेत्रे, कोल इंडिया अध्यक्ष के तकनीकी सचिव एम. के. सिंह, WCL स्टीयरिंग कमेटी तथा वेलफ़ेयर बोर्ड के सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थे।

WCL के CMD श्री मनोज कुमार ने कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत भाषण दिया तथा निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने आभार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने झंकार महिला मंडल की पुस्तक ‘स्नेहांचल’ का विमोचन भी किया। झंकार महिला मंडल द्वारा अतिथियों के हस्ते एस. वी. के. शिक्षण संस्था, नागपुर को आर्थिक सहायता स्वरूप 21 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव पति ने एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट्स का किया दौरा, भूमि अधिग्रहण की ली जानकारी

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुपमा टेम्भूर्णीकर (मा.सं.वि) ने किया। समारोह में आयोजित संगीत संध्या ने सभी का मन मोह लिया ।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: