Friday, May 1, 2026
Home State News Chhattisgarh कोरबा “कल आज और कल” कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जयसिंह करेंगे सीधा...

कोरबा “कल आज और कल” कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जयसिंह करेंगे सीधा संवाद

14 मई को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शिरकत करेंगे। इस दौरान वे “कोरबा कल आज और कल“ कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगे।

Advertisement

कोरबा, 12 मई। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा जिला इकाई के तत्वाधान में आयोजित समारोह में 14 मई को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शिरकत करेंगे। इस दौरान वे “कोरबा कल आज और कल“ कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर स्थित राजीव गांधी इनडोर ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी करेंगे। प्रदेश महासचिव दीपक राई और नगर पालिक निगम, कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात “कोरबा, कल आज और कल“ का खास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें राजस्व मंत्री कोरबा के विकास से जुड़े मुद्दे पर जनता से सीधा संवाद करेंगे। जिसके लिए छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा जिला इकाई द्वारा शहर के बुद्धिजीवी वर्ग को आमंत्रित किया गया है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: