Friday, May 1, 2026
Home Industrial (English) इस्पात मंत्री भिलाई इस्पात संयंत्र की दल्ली राजहरा खदान में सिलिका रिडक्शन...

इस्पात मंत्री भिलाई इस्पात संयंत्र की दल्ली राजहरा खदान में सिलिका रिडक्शन प्लांट परियोजना का उद्घाटन करेंगे

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के दल्ली और राजहरा समूह की 60 साल पुरानी खदानों में लौह अयस्क के भंडार शीघ्रता से कम हो रहे हैं

Advertisement

केंद्रीय इस्पात और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 23 जून, 2023 को नई दिल्ली से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट की दल्ली राजहरा (Chhattisgarh) खदान में सिलिका रिडक्शन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के दल्ली और राजहरा समूह की 60 साल पुरानी खदानों में लौह अयस्क के भंडार शीघ्रता से कम हो रहे हैं और अध्ययन से पता चला है कि ब्लास्ट फर्नेस में प्रभावी उपयोग के लिए अपेक्षित ग्रेड प्राप्त करने के लिए 1 मिमी से कम आकार के लौह अयस्क को परिष्कृत करने की आवश्यकता है। 149 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ सिलिका रिडक्शन प्लांट, दल्ली में विद्यमान क्रशिंग, स्क्रीनिंग और वॉशिंग (सीएसडब्ल्यू) वेट प्लांट के साथ संयोजित है। यह संयंत्र अत्याधुनिक लाभकारी उपकरणों से लैस है और इसका उद्देश्य भिलाई इस्पात संयंत्र को आपूर्ति किए जाने वाले लौह अयस्क को बढ़ाना है, जिससे ब्लास्ट फर्नेस से वार्षिक उत्पादन में वृद्धि होगी और कोक की खपत तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

केंद्रीय इस्पात मंत्री के नेतृत्व में, इस्पात मंत्रालय भारतीय इस्पात उद्योग में डी-कार्बोनाइजेशन को बढ़ावा देने और इस्पात उद्योग के सहयोग से हरित इस्पात उत्पादन के लिए दीर्घकालिक रूपरेखा का निर्माण करने पर केंद्रित है। सेल खुद को कार्बन न्यूट्रैलिटी के राष्ट्रीय लक्ष्य के साथ संयोजित करता है और दल्ली-राजहरा खदान में सिलिका रिडक्शन प्लांट इस दिशा में एक उल्‍लेखनीय कदम है।

यह परियोजना विभिन्न राज्य सरकारों की एजेंसियों, स्थानीय प्रशासन और निर्वाचित प्रतिनिधि की सहायता से पूरी की गई है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: