Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन ABKMS के राष्ट्रीय महामंत्री के क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का HMS में पलायन...

ABKMS के राष्ट्रीय महामंत्री के क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का HMS में पलायन जारी

बीएमएस से सम्बद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का कोयला श्रमिक सभा (HMS) में जाने का सिलसिला जारी है।

Advertisement

नागपुर, 07 जुलाई। बीएमएस से सम्बद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का कोयला श्रमिक सभा (HMS) में जाने का सिलसिला जारी है।

गुरुवार को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ डब्ल्यूसीएल, पाथाखेड़ा के क्षेत्रीय महामंत्री संजय सिंह ने अपने समर्थकों साथ कोयला श्रमिक सभा की सदस्यता ग्रहण की। श्री सिंह ने कहा कि शिवकुमार यादव द्वारा मज़दूर हित में निरंतर किए जा रहे कार्यों एवं मज़दूरों के प्रति उनके समर्पण भाव को देखते हुए यह कोयला श्रमिक सभा में आने का निर्णय लिया गया।

बताया गया है कि संजय सिंह एबीकेएमएस की वर्तमान केंद्रीय कार्यप्रणाली से काफ़ी रुष्ट थे। इस दौरान कोयला श्रमिक सभा के पाथाखेड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह, हाल ही में एटक संगठन से एचएमएस संगठन में आये भरत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी नवागंतुकों का संगठन में स्वागत किया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: