Friday, May 1, 2026
Home State News Chhattisgarh Peoples Pulse- Mood Survey : छत्तीसगढ़ में चावल की कीमत बड़ी समस्या,...

Peoples Pulse- Mood Survey : छत्तीसगढ़ में चावल की कीमत बड़ी समस्या, सरकार के कामकाज और विधायकों के प्रदर्शन पर ये राय आई

Peoples Pulse का मूड सर्वे कहता है कि राज्य में कांग्रेस (Congress) की वापसी हो रही है। वर्तमान स्थिति अनुसार कांग्रेस को 53 से 60 सीटें मिलेंगी।

Advertisement

नई दिल्ली, 10 जुलाई। पांच माह बाद होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बीच हैदराबाद की पॉलिटिकल रिसर्च ऑग्रेनाइजेशन Peoples Pulse ने मूड सर्वे (Mood Survey) किया है। यह सर्वे एक जून से 30 जून तक 90 विधानसभ क्षेत्र में किया गया। प्रत्येक वर्ग, जाति, धर्म को इस सर्वे में कवर किया गया है।

Peoples Pulse का मूड सर्वे कहता है कि राज्य में कांग्रेस (Congress) की वापसी हो रही है। वर्तमान स्थिति अनुसार कांग्रेस को 53 से 60 सीटें मिलेंगी। जबकि भाजपा (BJP) 20 से 27 सीटों पर जीत हासिल कर सकेगी। 2023 के चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को सबसे अधिक नुकसान होने की संभावना है। दिवंगत अजीत जोगी की पार्टी शून्य पर रहेगी या फिर एक सीट मिल सकेगी। बहुजन समाज पार्टी को एक या 2 सीट मिलने की संभावना रहेगी।

Advertisement

मूड सर्वे में भूपेश सरकार के प्रदर्शन, राजनीतिक स्थिति के अलावा मुद्दे और समस्याओं को भी सामने लाया गया है।

51 फीसदी लोग भूपेश सकरार को ठीक मानते हैं

राज्य कांग्रेस यानी भूपेश सरकार के प्रदर्शन को लेकर लोगों की राय जानी गई है। 20 फीसदी ऐसे लोग हैं जो भूपेश सरकार के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं। 31 फीसदी लोग सरकार के कामकाज को ठीक-ठाक मानते हैं। यानी 51 फीसदी लोग ऐसे हैं जो सरकार के प्रदर्शन को ठीक मान रहे हैं। 17 प्रतिशत लोगों ने सरकार के काम से पूरी तरह असंतुष्टी जताई है। 21 फीसदी लोगों ने असंतुष्टी जताई और कामकाज सामान्य कहा। 11 प्रतिशत लोगों ने इस पर अपनी कोई राय नहीं दी।

मुख्यमंत्री के प्रदर्शन पर ये राय दी

राज्य के 45 फीसदी लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदर्शन का अच्छा मानते हैं। यानी 45 प्रतिशत लोगों की नजर में वे एक अच्छे सीएम हैं। इस बारे में 15 फीसदी लोगों ने वोके कहा। 30 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदर्शन खराब बताया है। 10 फीसदी लोगों ने इस पर कोई राय नहीं दी।

महंगाई मेजर प्रॉब्लम

राज्य के लोगों में महंगाई एक बड़ी समस्या है। सर्वे में 32 फीसदी लोगों ने चावल की बढ़ी हुई कीमतों पर अपनी राय दी है। 22 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को बड़ी समस्या बताई है। 18 फीसदी लोग इंन्फ्रास्ट्रक्चर- सड़क को बड़ी समस्या मानते हैं। 10 फीसदी लोगों ने स्वास्थ्य समस्या पर अपनी राय दी है। राज्य में भाजपा भूपेश सरकार पर घोटाले और भ्रष्टाचार को लेकर हमलावर है, लेकिन सर्वे में केवल 8 फीसदी लोग ही करप्शन को मुद्दा मानते हैं। अन्य समस्याओं को लेकर राय रखने वालों का प्रतिशत 10 है।

विधायकों के प्रदर्शन पर ये आंकड़ा आया

विधायकों के कामकाज को लेकर लोगों के मूड ने यह आकंड़ा दिया। 40 फीसदी लोगों ने विधायकों के प्रदर्शन को खराब बताया है। 32 फीसदी लोगों ने उनके काम को अच्छा कहा। 18 फीसदी लोग बोल काम ओके है। 10 प्रतिशत लोगों ने अपनी कोई राय नहीं दी।

विधायकों के दोबारा चुनाव पर ये कहा

राज्य के 44 फीसदी लोग मौजूदा विधायकों को दोबारा चुनना चाहते हैं। 46 फीसदी लोग ऐसे हैं जो इसके विपरित विचार रखते हैं। यानी वे सीटिंग एमएलए को दोबारा नहीं चाहते हैं। इस संदर्भ में 10 फीसदी लोगों ने अपनी कोई राय नहीं दी।

अगले सीएम के लिए कौन है ठीक

सर्वे में अगले मुख्यमंत्री को लेकर लोगों की राय जानी गई। 44 फीसदी लोग भूपेश बघेल को दोबारा सीएम देखना चाहते हैं। डा. रमन सिंह को मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वालों का प्रतिशत 33 है। टीएस सिंहदेव के समर्थन में 10 फीसदी लोग ही दिखे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को 5 फीसदी और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को 4 फीसदी लोग सीएम बनता देखना चाहते हैं। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में केवल 2 फीसदी लोग हैं। अन्य के पक्ष में 2 प्रतिशत हैं।

राज्य का विकास कौन अच्छा करेगा

छत्तीसगढ़ राज्य का विकास कौन सी पार्टी अच्छा करेगी, इस सवाल पर 48 फीसदी लोगों ने कांग्रेस का नाम लिया है। 40 फीसदी लोग भाजपा को ठीक मानते हैं। जेसीसी और बीएसपी के प्रति महज 1- 1 फीसदी का ही समर्थन दिखा। 10 फीसदी लोगों ने इस पर अपनी राय नहीं दी।

कांग्रेस की सत्ता चाहते हैं दोबारा

सर्वे में 47 फीसदी लोगों ने कांग्रेस को दोबारा सत्ता देने को लेकर अपनी राय रखी है। 40 प्रतिशत ऐसे लोग है जो कांग्रेस को फिर से शासन करता नहीं देखना चाहते हैं।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: