Sunday, September 20, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन नवरात्रि पर केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, DA में चार फीसदी का इजाफा

नवरात्रि पर केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, DA में चार फीसदी का इजाफा

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब नवंबर महीने से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। इसमें जुलाई और अक्टूबर के बीच की अवधि का एरियर भी शामिल होगा।

Advertisement

बुधवार को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 4% बढ़ाकर 46% कर दिया है। इसका सीधा फायदा करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को होगा। केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब नवंबर महीने से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। इसमें जुलाई और अक्टूबर के बीच की अवधि का एरियर भी शामिल होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर महंगाई भत्ता बढ़ाने और कैबिनेट में लिए अन्य फैसलों की जानकारी 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे।

DA बढ़ने के बाद कितना फायदा होगा? बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमें महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डिअरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है यानी, (बेसिक पे + ग्रेड पे ) x DA% = DA अमाउंट।

महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों के कारण राजकोष पर संयुक्त प्रभाव प्रति वर्ष 12,857 करोड़ रुपये होगा। इससे केन्‍द्र सरकार के करीब 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट