Tuesday, April 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CIL चेयरमैन प्रसाद ने WCL की खदानों का लिया जायजा, कामगारों को...

CIL चेयरमैन प्रसाद ने WCL की खदानों का लिया जायजा, कामगारों को किया सम्मानित

एक दिवसीय प्रवास में उन्होंने उमरेड क्षेत्र के मकरधोकड़ा - 3 खुली खदान का निरीक्षण किया तथा वहां चल रही खनन गतिविधियों का जायजा लिया।

Advertisement

नागपुर, 17 नवम्बर। रविवार को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के अध्यक्ष पी. एम. प्रसाद ने दिनांक वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) का दौरा किया। अपने एक दिवसीय प्रवास में उन्होंने उमरेड क्षेत्र के मकरधोकड़ा – 3 खुली खदान का निरीक्षण किया तथा वहां चल रही खनन गतिविधियों का जायजा लिया।

चेयरमैन ने मकरधोकड़ा-3 के निर्माणाधीन पॉवर सब-स्टेशन के प्रगति कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (FMC) प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया तथा इस प्रोजेक्ट को गति प्रदान करने की दृष्टि से समुचित निर्देश दिये। क्षेत्र की टीम से संवाद के दौरान उनसे खनन कार्य में सुरक्षा के मापदंडों को पूर्णतः अपनाते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने को कहा। इसके उपरांत उन्होंने क्षेत्र के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

पी. एम. प्रसाद ने उमरेड क्षेत्र के पश्चात वेकोलि के नागपुर क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्होंने सावनेर-1 भूमिगत खदान तथा इको पार्क का निरीक्षण किया। इको पार्क में पौधा-रोपण भी किया।

सीआईएल चेयरमैन पीएम प्रसाद नागपुर क्षेत्र द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने क्षेत्र की टीम से संवाद करते हुए उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान किया।

Advertisement

इस दौरे में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (संचालन तथा योजना/परियोजना) ए. के. सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण प्रमुखता से उपस्थित रहे। उमरेड क्षेत्र के दौरे में क्षेत्रीय महाप्रबंधक मोहम्मद साबिर तथा नागपुर क्षेत्र के दौरे में क्षेत्रीय महाप्रबंधक सुनील कुमार उपस्थित थे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: