Sunday, July 19, 2026
Home State News Chhattisgarh अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजा पत्र, जानें...

अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजा पत्र, जानें क्या लिखा

महानायक अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। यह पत्र 26 जनवरी, 2023 को लिखा गया है।

Advertisement

रायपुर, 03 फरवरी। महानायक अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। यह पत्र 26 जनवरी, 2023 को लिखा गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 3 फरवरी को अपने सोशल मीडिया प्लेटाफार्म पर इसे पोस्ट किया।

अमिताभ बच्चन ने पत्र में यह लिखा,

सर्वप्रथम आपको भी मकर संक्रांति की अनेक अनेक शुभकामनाएं । छत्तीसगढ़ वैसे तो कई विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है, उनमें से एक है उदारता !

‘Chattisgarh Herbals’ के सौजन्य से आपके द्वारा भेजी गई खाद्य पदार्थों की इस उदार भेंट

Advertisement

के लिए बहुत-बहुत आभार।

जैसा कि आपने अपने पत्र में व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ जल्द “मिलेट राज्य” के रूप में अग्रसर है; मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि इस सूची में छत्तीसगढ़ विश्व विख्यात बने, सदैव अग्रिम रहे।

इन्ही शुभकामनाओं सहित एक बार फिर आपका सहृदय धन्यवाद ।

मुख्यमत्री ने पत्र का इस तरह जवाब दिया,

आदरणीय अमिताभ बच्चन जी नमस्कार!

आपके द्वारा प्रेषित शुभकामना पत्र प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ की उदारता को रेखांकित करने के लिए आपका धन्यवाद।
“मिलेट राज्य” के रूप में छत्तीसगढ़ के विश्व विख्यात बनने की शुभकामनाओं के लिए हम सबकी तरफ़ से बहुत आभार।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट