एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र में वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा–2025 का समापन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री उज्ज्वल ता, महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने की वहीं श्री रामावतार मीना, उप-महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय, पश्चिमी अंचल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तकनीकी–संचालन) एवं रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना), खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) से आफताब अहमद, डीएमएस (माइनिंग), टी. श्रीनिवासन, डीएमएस (इलेक्ट्रिकल), आनंद अग्रवाल, डीएमएस (इलेक्ट्रिकल), बी. सटियार, डीएमएस, श्रीनिवास चिर्रा, डीएमएस, मनीष जायसवाल, डीएमएस, आर. के. सिंह, डीएमएस (माइनिंग) एवं मुकेश कुमार सिन्हा, डीएमएस (माइनिंग), ए. पोथुराजा, डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल), विजय कुमार, डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल), रूपेश श्रीवास्तव, डीएमएस (मैकेनिकल), राहुल सेंगर, डीडीएमएस (मैकेनिकल), बी. बेहरा, डीएमएस (मैकेनिकल), अनिल जैन, डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल), एसईसीएल संचालन समिति, सुरक्षा समिति के सम्मानित सदस्यगण, श्रमसंघ प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों, निजी खनन कंपनियों तथा मशीन निर्माताओं द्वारा सुरक्षा-आधारित स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई गई, जिनमें आधुनिक खनन तकनीक, उन्नत सुरक्षा उपकरणों एवं सुरक्षित कार्य पद्धतियों का प्रदर्शन किया गया।
मंचासीन अतिथियों द्वारा कोयला मंत्री के संदेश के साथ ‘सुरक्षा स्मारिका’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण के तौर पर मुख्य अतिथि श्री उज्ज्वल ता के करकमलों से एक सेफ़्टी जिंगल (सुरक्षा पर आधारित एक लघु गीत) का भी विमोचन किया गया।
समारोह के अंत में खान सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों एवं टीमों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा–2025 : प्रमुख बिंदु
- इस वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा निरीक्षण में कुल 65 खानों ने सहभागिता की।
- इनमें 11 गैर-एसईसीएल खदानें एवं 54 एसईसीएल की खदानें शामिल रहीं।
- सभी खानों को भूमिगत (UG) एवं खुली खदान (OC)—दो समूहों में वर्गीकृत किया गया।
- इसके पश्चात उत्पादन क्षमता के आधार पर इन्हें उप-समूहों में विभाजित किया गया
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









