Friday, May 1, 2026
Home Industrial (English) बालको विस्तार परियोजना, और मजबूत होगी जिले व राज्य की अर्थव्यवस्था, 86%...

बालको विस्तार परियोजना, और मजबूत होगी जिले व राज्य की अर्थव्यवस्था, 86% मानव श्रम स्थानीय

छत्तीसगढ़ राज्य की नजरों से भी देखें तो बालको के विस्तार से बड़े राजस्व की उम्मीद की जा रही है जिसका सकारात्मक प्रभाव स्थानीय विकास पर होगा

Advertisement

किसी भी देश के औद्योगिक विकास का असली मकसद है वहां रहने वाले नागरिकों को समृद्ध और वैभवशाली बनाना समृद्धि का पर्याय उत्पादन और उत्पादकता के कीर्तिमानों भर से नहीं है बल्कि कारखाने से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़े नागरिकों के जीवन स्तर में उठाव और उनके चेहरों पर आने वाली मुस्कान ही विकास का असली मानदंड है। इन अर्थों में वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) देश, छत्तीसगढ़ और कोरबा क्षेत्र की ऐसी उत्कृष्ट औद्योगिक इकाई है जिसने सही अर्थों में अपनी तकनीकी और आर्थिक प्रगति को नागरिकों की तरक्की से जोड़ा है।

छत्तीसगढ़ में बालको की प्रगति का अर्थ सरकारी राजस्व में वृद्धि प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रोजगार के अवसरों में बढ़ोत्तरी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिक्षा स्वावलंबन, बिजली, सड़क जैसी आधारभूत संरचना के विकास, पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन, प्रतिभाओं को आगे बढ़ने केअवसरों से भी है। छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार दूर की सोच और जल्द निर्णय की क्षमता के कारण अपने औद्योगिक विकास के लिए निवेश का अनुकूल माहौल बनाने में काफी सहायक रही है। आज छत्तीसगढ़ में बिजली, कुशल श्रमिक, भरपूर खनिज तथा रॉ मटेरियल बहुतायत में उपलब्ध है जो इसे आधारभूत संरचना, स्टील, एल्यूमिनियम उद्योग आदि में निवेश के लिए सबसे आकर्षक स्थान बनाता है।

वेदांता समूह (Vedanta Group) ने प्रदेश के सकारात्मक औद्योगिक माहौल को बालको के जरिए निरंतर नए आयाम दिए हैं। बालकों ने विनिवेश के बाद दो दशकों में ऐसे रचनात्मक माहौल के प्रोत्साहन की वकालत की है जो अधिक से अधिक रोजगार और उद्यमिता के अवसरों के सृजन की बात करता है। छत्तीसगढ़ में बालको की छवि इसके स्थापना काल से ही ऐसी कंपनी की रही है जिसने स्थानीय प्रतिभाओं के प्रोत्साहन को अपने सर्वोपरि उद्देश्यों में शामिल किया है। साढ़े पांच दशकों में बालको के जरिए देश भर के तकनीक कुशल मानव श्रम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस मानव श्रम में भी सबसे अधिक संख्या छत्तीसगढ़ और तत्कालीन मध्यप्रदेश के नागरिकों की रही।

संयंत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से छत्तीसगढ़ के स्थानीय नागरिक देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, इस दिशा में निरंतर प्रयास किए गए हैं। इसी का परिणाम है कि आज बालकों में कार्यरत कुल मानव श्रम का 86 फीसदी हिस्सा छत्तीसगढ़ का है। इसी प्रकार 84 फीसदी नियमित कर्मचारी तथा 86 प्रतिशत आउटसोर्सड कर्मचारी छत्तीसगढ़ राज्य से हैं।

Advertisement

बालको में अब तीसरे दौर की विस्तार परियोजना मूर्त रूप ले रही है। बिना किसी अतिरिक्त जमीन की मांग के बालको संयंत्र परिसर की ही खाली जमीन पर नया विस्तार कर रहा है। इस लिहाज से यह माना जा रहा है कि नया क्षमता विस्तार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना ही संपन्न हो जाएगा। जैसा कि पहले के बालको विस्तार के दौरान देखा गया है अकेले बालको परियोजना के दम पर ही कोरबा का बाजार गुलजार हो जाता है ऐसे में स्थानीय व्यापारी भी बालको विस्तार परियोजना पर बड़ी आशा भरी निगाहों से देख रहें हैं।

पूरे छत्तीसगढ़ राज्य की नजरों से भी देखें तो बालको के विस्तार से बड़े राजस्व की उम्मीद की जा रही है जिसका सकारात्मक प्रभाव स्थानीय विकास पर होगा। बड़े पैमाने पर छत्तीसगढ़ का मानव श्रम नियोजित होगा। फिलहाल तो पूरे राज्य में और कहीं भी बालको जैसे बड़े पैमाने पर विस्तार परियोजनाएं संचालित नहीं हो रहीं इस नजरिए से भी बालको के विस्तार से बड़े फायदे की उम्मीद की जा सकती है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: