धनबाद | Industrial Punch : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की 55वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting – AGM) शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को धनबाद स्थित कोयला भवन मुख्यालय में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII : चार यूनियनों द्वारा CIL चेयरमैन को संयुक्त रूप से लिखा गया पत्र आया सामने
बैठक में कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा तथा कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (मार्केटिंग) मुकेश चौधरी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इसके अलावा BCCL के निदेशक (HR) मुरली कृष्ण रामैया, निदेशक (तकनीकी/ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी-पीएंडपी) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, मुख्यालय एवं क्षेत्रों के महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी और कंपनी के शेयरधारक भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए CMD मनोज कुमार अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी के प्रदर्शन की समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने आने वाले वर्षों के लिए कंपनी की रणनीति साझा करते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने, खनन कार्यों के आधुनिकीकरण, उन्नत तकनीक के उपयोग, कोकिंग कोल वॉशरी परियोजनाओं, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता और वित्तीय प्रदर्शन को प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
AGM के दौरान शेयरधारकों ने कंपनी के भविष्य, उत्पादन क्षमता, लाभप्रदता, नई तकनीकों, सुरक्षा उपायों, CSR गतिविधियों, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं और शेयरधारकों के लिए मूल्य सृजन जैसे विषयों पर सवाल पूछे। CMD ने सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए कंपनी की भविष्य की योजनाओं और विकास रणनीति की जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: CMPDI : हेल्थकेयर सेक्टर में युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने FGS के साथ साझेदारी
बैठक के अंत में BCCL प्रबंधन ने पारदर्शी कॉर्पोरेट गवर्नेंस, परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा कहा कि कंपनी दीर्घकालिक रूप से शेयरधारकों और हितधारकों के लिए अधिक मूल्य सृजित करने की दिशा में लगातार कार्य करती रहेगी।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









