Advertisement

कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का IPO 9 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। यह 2026 का पहला मेनबोर्ड IPO है और निवेशकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की मांग इसकी मजबूत लिस्टिंग के संकेत दे रही है।

IPO की पूरी डिटेल्स

  • IPO कब से खुलेगा: 9 जनवरी
  • IPO कब बंद होगा: 13 जनवरी
  • प्राइस बैंड: ₹21 से ₹23 प्रति शेयर।
  • लॉट साइज: 600 शेयर (एक लॉट के लिए न्यूनतम ₹13,800 का निवेश)।
  • इश्यू का साइज: कंपनी 46.57 करोड़ शेयरों की बिक्री के जरिए ₹1,071 करोड़ जुटाएगी। यह पूरी तरह ‘ऑफर फॉर सेल’ है।
  • शेयरों का अलॉटमेंट: 14 जनवरी
  • रिफंड/शेयर क्रेडिट: 15 जनवरी
  • लिस्टिंग: 16 जनवरी

आईपीओ में क्या आपको निवेश करना चाहिए?

BCCL भारत की सबसे बड़ी कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी है, जो देश के कुल उत्पादन का लगभग 58.50% हिस्सा कवर करती है। कंपनी मुख्य रूप से स्टील, बिजली और सीमेंट जैसे बुनियादी क्षेत्रों को कोयले की आपूर्ति करती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में ₹1,240 करोड़ का शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया है और फिलहाल पूरी तरह से कर्ज मुक्त है। एसबीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषकों ने इस आईपीओ को ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग दी है, यानी इसमें पैसा लगाने की सलाह दी है।

Advertisement

source : money control

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement