आरएसएस (RSS) के श्रमिक संगठन भारतीय मज़दूर संघ (BMS) ने देश में आईटी सेक्टर (IT Sector) से जुड़े कर्मचारियों और प्रोफेशनल्स के लिए एक मज़दूर संगठन बनाने का फ़ैसला लिया है।
यह मज़दूर संगठन हर राज्य लेवल पर बनाया जाएगा ताकि उस राज्य में आईटी सेक्टर से जुड़े कर्मचारी और प्रोफेशनल्स अपनी दिक्कतें और मुद्दे सही लेवल पर रख सकें और उन्हें हल करने का काम किया जा सके।
देश के हर राज्य में “BMS Forum for IT professionals” नाम से एक संगठन बनाया जाएगा और फिर उसे कानून के हिसाब से सही रूप दिया जाएगा।
भारतीय मज़दूर संघ ने गूगल फार्म के माध्यम से आईटी सेक्टर से जुड़े कर्मचारियों और प्रोफेशनल्स को जोड़ने का कार्य शुरू किया गया है। यहां बताना होगा कि बीएमएस के सम्बद्धता वाले कई संगठन औद्योगिक सहित कई सेक्टर्स में क्रियाशील हैं।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









