बड़ी खबर : धनबाद में अवैध कोयला खदान में हादसा, सड़क धंसी, 50 ये ज्यादा लोगों के दबने की आशंका

झारखंड के धनबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ में BCCL की बंद माइंस में अवैध खनन के कारण लगभग 60 फीट कच्ची सड़क धंस गई है।

झारखंड के धनबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ में BCCL की बंद माइंस में अवैध खनन के कारण लगभग 60 फीट कच्ची सड़क धंस गई है। 50 से ज्यादा लोगों के यहां फंसे होने की आशंका है। सभी लोग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं।

धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने बताया कि अब तक किसी तरह के जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है। खदानों की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क धंसी है। प्रशासन और BCCL की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunch) पर Follow करें …

साभार : भास्कर

  • Website Designing