नई दिल्ली। शुक्रवार, 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई जा रही है। इस दिन आंतकवाद विरोधी दिवस भी मनाया जाता है। कांग्रेसी इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हैं। वर्ष 1991 में आज ही के दिन तमिलनडू के श्रीपेरम्बदूर में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी और कम्प्यूटर क्रांति को प्रोत्साहित किया था। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया था। इधर, ट्वीट के जरिए तमाम नेताओं द्वारा स्व. गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 11.53 बजे ट्वीट किया, ‘आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा कोटि- कोटि नमन’।

फिर 12.22 बजे पूर्व के ट्वीट को डिलीट कर ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा कोटि- कोटि नमन’।

इधर, इसको लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा. धमेन्द्र बाजपेयी ने जमकर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, ‘जैसे ही @JM_Scindia जी ने भारत रत्न राजीव गाँधी जी को आधुनिक भारत के निर्माता कहा शायद सुल्तान ए हिन्द नाराज हो गए… फिर ट्वीट डिलीट करके सुल्तान को खुश करने का प्रयास किया… इस नाजुक समय में सुल्तान की खुशी का ध्यान रखना क्यों जरूरी है सभी बेहतर जानते है….’

डा. धमेन्द्र बाजपेयी के इस ट्वीट को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रिट्वीट किया।

यहां बताना होगा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे और गांधी परिवार के करीबी नेताओं में शामिल थे। मार्च 2020 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing