भारतीय मजदूर संघ के कोल प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। मंगलवार को श्री रेड्डी एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।

इस सम्मेलन में संगठन मंत्री एवं कोल इंडिया कल्याण समिति के सदस्य अशोक मिश्रा, कंपनी जेसीसी सदस्य द्वय मजरूल हक़ अंसारी, संजय सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस दौरान भटगांव क्षेत्र की दूसरी यूनियन से 21 कार्यकर्ताओं ने बीएमएस की सदस्यता ग्रहण की।

श्री रेड्डी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बीएमएस ही एक ऐसा संगठन है जो कामगारों के हक की लड़ाई लड़ता है।

इसके पूर्व के लक्ष्मा रेड्डी का जोरदार स्वागत किया गया। सुबह नवापारा लटोरी से कार्यकर्ताओं द्वारा कार रैली भी निकाली गई। इसका आयोजन संजय सिंह, शिवराम सिंह, आशीष श्रीवास्ताव द्वारा किया गया था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing