Advertisement

नई दिल्ली, 17 जून। केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के ऐलान के बाद से ही देषभर में युवा इसके विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन हो रहा है।

इधर, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री बिनय कुमार सिन्हा ने अग्निपथ योजना का समर्थन किया है।

श्री सिन्हा ने ट्वीट किया, मनरेगा में 100 दिन गड्ढे खुदवाना बड़ा रोजगार कार्यक्रम है पर 4 वर्षां में लगभग 16 लाख की तन्खा, 8 लाख का बीमा, मिशन में मृत्यु होने पर 1 करोड़ परिवार को और 4 वर्ष पश्चात 11.5 लाख नगद वो भी सेना के कड़े अनुशासन की ट्रेनिंग के साथ, सोने में सुहागा ये सब अधिकतम 25 वर्ष की उम्र में।

Advertisement

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunch) पर Follow करें …

Advertisement