Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS : छत्तीसगढ़ के राधेश्याम जायसवाल बने राष्ट्रीय विद्युत प्रभारी

BMS : छत्तीसगढ़ के राधेश्याम जायसवाल बने राष्ट्रीय विद्युत प्रभारी

राधेश्याम जायसवाल भारतीय मजदूर संघ के छत्तीसगढ़ राज्य के उद्योग प्रभारी की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे।

Radheshyam Jaiswal
Radheshyam Jaiswal
Advertisement

नई दिल्ली, 09 अप्रेल। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के राष्ट्रीय विद्युत प्रभारी का दायित्व छत्तीसगढ़ के राधेश्याम जायसवाल को सौंपा गया। श्री जायसवाल बीएमएस में राष्ट्रीय मंत्री भी बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : BMS : हिरण्मय पांड्या एवं रवीन्द्र हिमते को फिर मिली जिम्मेदारी, रेड्डी भी कोल प्रभारी बने रहेंगे, देखें पूरी कार्यकारिणी :

रविवार को भारतीय मजदूर संघ के 20वें त्रैवार्षिक अधिवेशन के अंतिम दिवस नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी के साथ ही उद्योग प्रभारी भी चयनित किए गए। राधेश्याम जायसवाल भारतीय मजदूर संघ के छत्तीसगढ़ राज्य के उद्योग प्रभारी की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। इसके पूर्व श्री जायसवाल बिजली कर्मचारी महासंघ, छत्तीसगढ़ के महामंत्री और अध्यक्ष रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : BMS के राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज, पांड्या ने चार नए लेबर कोड का उठाया मुद्दा, केन्द्र सरकार को घेरा

Advertisement

राधेश्याम जायसवाल इसी साल फरवरी में हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा से अनुविभाग अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। श्री जायसवाल के नेतृत्व में न केवल बिजली क्षेत्र बल्कि अन्य क्षेत्रों के श्रमिकों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी गई है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: