बोकारो, 02 नवम्बर। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) ने बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के अधिशासी निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन तथा निदेशक कार्मिक के समक्ष गैर कार्यपालक कर्मचारियां का पदनाम परिवर्तन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। यूनियन ने अपने प्रस्ताव में संकार्य, गैर संकार्य तथा चिकित्सा क्षेत्र मे कार्यरत गैर कार्यपालक कर्मचारियों का कलस्टर तथा ग्रेडवाइज पदनाम परिवर्तन, प्रत्येक कलस्टर का स्पष्ट कार्यक्षेत्र, पदोन्नति नीति तथा कलस्टरवार मैनपावर प्रतिशत पर प्रस्ताव दिया है।

इसे भी पढ़ें : SAIL वेज रीविजन का मामला PMO के मुख्य सचिव तक पहुंचा, BJP अध्यक्ष नड्डा को भी दी गई जानकारी

प्रस्तावित पदनाम, संकार्य क्षेत्र (तकनीकी)

ग्रेड पदनाम, कलस्टर ए (जब तक कर्मचारी कलस्टर ए में रहे)

एस 1 – टेक्निशियन प्रशिक्षु (1 वर्ष के लिए)
एस 2 – सीनियर टेक्निशियन
एस 3 – आस्सिटेंट चार्जमैन
एस 4 – डिप्टी चार्जमैन
एस 5 – चार्जमैन
एस 6 – सीनियर चार्जमैन
एस 7 – आस्सिटेंट फोरमैन
एस 8 – फोरमैन
एस 9 – सीनियर फोरमैन

ग्रेड पदनाम, कलस्टर बी (जब तक कर्मचारी कलस्टर बी में रहे)

एस 3 – जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (1 वर्ष)
एस 4 – जूनीयर इंजीनियर ग्रेड कृ2
एस 5 – जूनियर इंजीनियर ग्रेड 1
एस 6 – डिप्टी फोरमैन
एस 7 – फोरमैन
एस 8 – सीनियर फोरमैन
एस 9 – जनरल फोरमैन ग्रेड 2
एस 10 – जनरल फोरमैन ग्रेड 1
एस 11 – सीनियर जनरल फोरमैन

ग्रेड पदनाम, कलस्टर सी (जब तक कर्मचारी कलस्टर सी में रहे)

एस 6 – आसिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर ग्रेड 2
एस 7 – आसिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर ग्रेड 1
एस 8 – डिप्टी सेक्शन इंजीनियर ग्रेड 2
एस 9 – डिप्टी सेक्शन इंजीनियर ग्रेड 1
एस 10 – सेक्शन इंजीनियर ग्रेड 2
एस 11 – सेक्शन इंजीनियर ग्रेड 1

ग्रेड पदनाम, कलस्टर डी (जब तक कर्मचारी कलस्टर डी में रहे)

एस 9 – सेक्शन इंजीनियर ग्रेड 2
एस 10 – सेक्शन इंजीनियर ग्रेड 1
एस 11 – सीनियर सेक्शन इंजीनियर

गैर संकार्य पदनाम (गैर तकनीकि)

ग्रेड पदनाम, कलस्टर ए

एस 1 – जूनियर आसिस्टेंट ग्रेड 2
एस 2 – जूनियर आसिस्टेंट ग्रेड 1
एस 3 – आसिस्टेंट ग्रेड 3
एस 4 – आसिस्टेंट ग्रेड 2
एस 5 – आसिस्टेंट ग्रेड 1
एस 6 – सीनियर आसिस्टेंट ग्रेड 2
एस 7 – सीनियर आसिस्टेंट ग्रेड 1
एस 8 – जूनियर ऑफिस सुपरिंटेंडेंट
एस 9 – ऑफिस सुपरिंटेंडेंट

ग्रेड पदनाम, कलस्टर बी

एस 3 – डिप्टी आसिस्टेंट प्रशिक्षु (एक वर्ष)
एस 4 – आसिस्टेंट
एस 5 – सीनियर आसिस्टेंट
एस 6 – जूनियर ऑफिस सुपरिटेंडेंट
एस 7 – ऑफिस सुपरिटेंडेंट ग्रेड 2
एस 8 – ऑफिस सुपरिटेंडेंट ग्रेड 1
एस 9 – सीनियर ऑफिस सुपरिटेंडेंट ग्रेड 2
एस 10 – ऑफिस सुपरिटेंडेंट ग्रेड 1
एस 11 – सेक्शन ऑफिसर

ग्रेड पदनाम, कलस्टर सी

एस 6 – जूनियर ऑफिस सुपरिटेंडेंट
एस 7 – ऑफिस सुपरिटेंडेंट
एस 8 – सीनियर ऑफिस सुपरिटेंडेंट
एस 9 – जूनियर सेक्शन ऑफिसर
एस 10 – सेक्शन ऑफिसर
एस 11 – सीनियर सेक्शन ऑफिसर

मैन पावर प्रतिशत (कलस्टरवाइज)

कलस्टर ए – 20%
कलस्टर बी – 40%
कलस्टर सी – 30%
कलस्टर डी – 10%

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा

बीएकेएस, बोकारो के अध्यक्ष हरिओम ने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि यूनियन द्वारा पदनाम पर स्पष्ट तथा लिखित प्रस्ताव दिया गया है। हमारी यूनियन ने कई पब्लिक सेक्टर में लागू पदनाम का अध्ययन किया है। वर्तमान और भविष्य में होने वाले परिवर्तनां को ध्यान में रखकर पदनाम का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।

महासचिव दिलीप कुमार ने कहा कि कई पीएसयू तथा निजी कंपनियां भी अपने कर्मचारियां को आकर्षक पदनाम देती है ताकि कर्मचारी अपना पदनाम बताने में गर्व महसूस करे। बीएसपी कर्मचारियों को अपना पदनाम छुपा कर दूसरा पदनाम बताना पड़ता है। यूनियन द्वारा प्रस्तावित पदनाम लागू करने से कर्मचारियां का मनोबल बढ़ेगा।

  • Website Designing