कोरबा, 26 सितम्बर। कोयला कामगारों को ढाई हजार करोड़ रुपए की राशि बतौर बोनस (Bonus) मिलेगी। लिहाजा जीएसटी की दरों में कमी और बोनस की रकम आने कोयला बाहुल्य राज्यों के बाजार में जबरदस्त बूम आएगा।
यहां बताना होगा कि गुरुवार की आधी रात को कोयला कामगारों के लिए एक लाख तीन हजार रुपए पीएलआर (PLR) यानी बोनस फाइनल हुआ। इस बोनस का लाभ कोल इंडिया (CIL) तथा सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) के स्थाई कामगारों को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : कोयला कामगारों का बोनस फाइनल, @1,03,000 Rs.
एक अगस्त की स्थिति में कोल इंडिया एवं अनुषांगिक कंपनियों में दो लाख दो हजार 56 नॉन एग्जीक्यूटिव नियोजित हैं। इसी तरह SCCL में 40 हजार से अधिक कर्मचारी हैं।
सीआईएल एवं अनुषांगिक कंपनियों, SCCL में नॉन एग्जीक्यूटिव की संख्या और बोनस का भुगतान :
- ईसीएल (43,990) : 453,09,70,000
- बीसीसीएल (29,752) : 306,44,56,000
- सीसीएल (30,784) : 317,07,52,000
- डब्ल्यूसीएल (29,676) : 305,66,28,000
- एसईसीएल (34,705) : 357,46,15,000
- एमसीएल (19,028) : 195,98,84,000
- एनसीएल (11,522) : 118,67,66,000
- सीएमपीडीआई (1,885) : 19,41,55,000
- एनईसी (457) : 4,70,71,000
- सीआईएल HQ (257) : 2,64,71,000
- कुल सीआईएल (2,02,056) : 2081,17,68,000
- एससीसीएल 40,716 : 419,37,48,000
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









