Advertisement

पलामू, 17 जनवरी। कोल इंडिया (CIL) की अनुषांगिक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की राजहरा कोलियरी पुनः उत्पादन में आ गई है। शनिवार को कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कोलियरी नवसंचालन का उदघाटन किया।

राजहरा कोलियरी (Rajhara Colliery) 2010 में उत्पादन से बाहर हो गई थी। 16 साल बाद इस खदान से कोयला उत्खनन शुरू हुआ है। राजहरा कोलियरी पलामू जिले के पड़वा प्रखंड में स्थित है। राजहरा कोलियरी 1842 में शुरू हुई थी और यह देश की सबसे पुरानी कोलियरियों में से एक मानी जाती है।

डायरेक्टर जनरल माइंस एंड सेफ्टी (DGMS) की गाइडलाइंस के आधार पर वर्ष 2010 में यहां उत्पादन कार्य बंद कर दिया गया था।

Advertisement

कार्यक्रम में सांसद, पलामू विष्णु दयाल राम, सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कोयला राज्य मंत्री दुबे ने उद्घाटन के बाद खदान का जायजा भी लिया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement