चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को लेकर एक इसरो ने एक बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि अब विक्रम लेंडर और प्रज्ञान रोवर (Vikram Lander and Pragyan Rover) को सुला दिया जाएगा। ये काम वो एक-दो दिन में कर देगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को कुछ दिनों में “नींद में भेज दिया जाएगा” क्योंकि वहां अब लंबी ठंडी रात होने वाली है।

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी57 (पीएसएलवी-सी57) द्वारा इच्छित कक्षा में आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को स्थापित करने के तुरंत बाद सोमनाथ ने कहा कि रोवर प्रज्ञान लैंडर से 100 मीटर दूर चला गया है। उन्होंने कहा कि लेंडर और रोवर दोनों अच्छे से काम कर रहे हैं।

उनके मुताबिक, रोवर और लेंडर को नींद में भेजने की प्रक्रिया एक या दो दिन में शुरू हो जाएगी क्योंकि अब चांद के उस हिस्से में ठंडी रात होने वाली है।

लेंडर विक्रम ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की थी। इसके बाद रोवर लेंडर से बाहर निकला और लगातार वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम दे रहा है। इसरो ने कहा, रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास ऑक्सीजन, एल्यूमीनियम, सल्फर और अन्य सामग्रियों की उपस्थिति मिली है, जबकि हाइड्रोजन की उपस्थिति के संबंध में जांच जारी है।

  • Website Designing