चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का लैंडर मॉड्यूल चन्‍द्रमा की निचली कक्षा में सतह के और करीब पहुंच गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया कि लैंडर ने आज दोपहर पहली महत्वपूर्ण डीबूस्टिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया।

डीबूस्टिंग ऑपरेशन के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर वाले लैंडर मॉड्यूल का परिक्रमा पथ और कम हो गया है। दूसरा डीबूस्टिंग ऑपरेशन रविवार को तडके दो बजे निर्धारित है।

डीबूस्टिंग चंद्रमा के निकट कक्षा में स्थापित करने के लिए धीमी गति से चलने की प्रक्रिया है। कल लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग किया गया। लैंडर और रोवर के बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।

 

  • Website Designing