Tuesday, August 25, 2026
Home State News Chhattisgarh छत्‍तीसगढ़ : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों में दो महिलाओं सहित 5 माओवादी...

छत्‍तीसगढ़ : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों में दो महिलाओं सहित 5 माओवादी मारे गए

बीजापुर जिले के इल्मिदी इलाके में तेलंगाना राज्‍य के ग्रे हाउंड फोर्स, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला रिजर्व गार्ड की ओर से संयुक्‍त अभियान चलाया जा रहा था।

Advertisement

रायपुर, 18 जनवरी।  छत्‍तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच माओवादी मारे गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट : उम्‍मीदवारों से जुड़े आपराधिक मामलों का खुलासा न करने वाले राजनीतिक दलों की मान्‍यता रद्द करने की याचिका पर होगी सुनवाई

हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि बीजापुर जिले के इल्मिदी इलाके में तेलंगाना राज्‍य के ग्रे हाउंड फोर्स, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला रिजर्व गार्ड की ओर से संयुक्‍त अभियान चलाया जा रहा था।

इसी बीच, माओवादियों ने सिमालदोदी गांव के पास सुरक्षा कर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड के बाद घटना स्‍थल से एक महिला सहित 4 माओवादियों के शव बरामद किए गए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : संयुक्‍त अरब अमारात के अबू धाबी हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले में दो भारतीय समेत तीन लोगों की मौत

ग्रे हाउंड फोर्स का एक जवान भी इस मुठभेड़ में घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए वारंगल ले जाया गया है। मुठभेड़ स्‍थल के आस-पास सघन तलाश अभियान चलाया जा रहा है। एक अन्‍य घटना में दंतेवाड़ा जिले के काटेकल्‍याण इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई। पुलिस को उसका शव मुठभेड़ स्‍थल से मिला है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट