Friday, May 1, 2026
Home State News Chhattisgarh छत्तीसगढ : कोरबा निगम कमिश्नर के घर ED की दस्तक, सुबह 5...

छत्तीसगढ : कोरबा निगम कमिश्नर के घर ED की दस्तक, सुबह 5 बजे पहुंची टीम

बताया गया है कि ईडी की टीम कमिश्नर पाण्डेय के घर सुबह पांच बजे पहुंच गई थी। आवास पर दस्तावजों को खंगाला जा रह है।

Advertisement

कोरबा, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (Directorate of Enforcement) की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को कोरबा जिले के नगर पालिक निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के आवास पर ईडी ने दस्तक दी।

बताया गया है कि ईडी की टीम कमिश्नर पाण्डेय के घर सुबह पांच बजे पहुंच गई थी। आवास पर दस्तावजों को खंगाला जा रह है। हालांकि किस मामले को लेकर ईडी निगम कमिश्नर के घर पहुंची है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

कहा गया है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंची और रायपुर से सड़क मार्ग से कोरबा आई। इसके पहले भी कोरबा में ईडी ने कोयला, डीएफएफ को लेकर कलेक्टोरट स्थित कार्यालयों एवं अधिकारियों के घरों पर छापामारी करते हुए जांच पड़ताल कर चुकी है। राज्य में ईडी कोयला, शराब आदि मुद्दों को लेकर सक्रिय है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: