छत्तीसगढ़ : यात्री बस पलटी, एक की मौत, 15 घायल, 6 की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज से मध्य प्रदेश नंबर की बस एमपी 18 P 0383 सोमवार सुबह करीब 9 बजे बेमेतरा जा रही थी।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सोमवार सुबह प्रयागराज से आ रही यात्री बस पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि 15 घायल हैं। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज से मध्य प्रदेश नंबर की बस एमपी 18 P 0383 सोमवार सुबह करीब 9 बजे बेमेतरा जा रही थी। अभी बस कवर्धा-बेमेतरा बार्डर पर पंडरिया ब्लॉक के बजाग-कुकदुर मार्ग पर हनुमत खोल के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement

साभार : भास्कर

Advertisement