Monday, September 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन पुरानी पेंशन के लिए छत्तीसगढ़ पावर कंपनी कर्मचारियों का शंखनाद, 12 संगठनों...

पुरानी पेंशन के लिए छत्तीसगढ़ पावर कंपनी कर्मचारियों का शंखनाद, 12 संगठनों ने शुरू की निर्णायक लड़ाई

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के 10 हजार अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की मांग पर 12 संगठनों ने आंदोलन शुरू किया। 5 अक्टूबर को रायपुर में महाप्रदर्शन होगा।

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के लगभग 10 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार से आंदोलन का आगाज हो गया। 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित किए जाने के विरोध में 12 संगठनों के संयुक्त अधिकार मंच ने प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया।

आंदोलन के प्रथम चरण में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (DSPM) और कोरबा वेस्ट पावर प्लांट के मुख्यालय परिसर में संयुक्त आमसभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लेकर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग बुलंद की।

12 संगठन, एक मांग—OPS बहाल करो

Advertisement

संयुक्त अधिकार मंच ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल सेवानिवृत्ति लाभ का विषय नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य से जुड़ा अधिकार है। बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण जैसी जोखिमपूर्ण सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को भविष्य की सुरक्षा से वंचित रखना अन्यायपूर्ण है।

अभियंता संघ, डिप्लोमा इंजीनियर संगठन, आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ, फेडरेशन-01, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन, फेडरेशन-56, तकनीकी एकता यूनियन, ऑफिसर रीजनल एसोसिएशन, तकनीकी कर्मचारी संघ, डॉक्टर एसोसिएशन और बिजली मजदूर संघ महासंघ सहित 12 संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दिया है।

11 सितंबर से आंदोलन, 5 अक्टूबर को महाप्रदर्शन

अधिकार मंच के अनुसार आंदोलन के अगले चरण में मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर OPS लागू करने की मांग रखी जाएगी।

  • 11 सितंबर: क्षेत्रीय मुख्यालयों में संयुक्त आमसभा और ज्ञापन
  • 11 सितंबर के बाद: जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन
  • 19 सितंबर: रायपुर में समीक्षा बैठक
  • 5 अक्टूबर: डांगरिया, रायपुर स्थित कंपनी मुख्यालय में विशाल प्रदर्शन और आमसभा

अधिकार मंच ने चेतावनी दी है कि यदि 5 अक्टूबर तक पुरानी पेंशन लागू करने की दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक एवं निर्णायक बनाया जाएगा।

‘OPS लागू होने तक संघर्ष जारी रहेगा’

संयुक्त अधिकार मंच ने कहा कि पुरानी पेंशन कोई खैरात नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य का अधिकार है। मंच ने शासन और पावर कंपनी प्रबंधन से लगभग 10 हजार अधिकारी-कर्मचारियों की मांग पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर पावर कंपनी कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन पहले भी चर्चा में रहा है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट