रायपुर (IP News). ढाई- ढाई साल के मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा में आए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव नई दिल्ली से शनिवार की शम रायपुर लौटे।

एअरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने स्वागत किया। इधर, मीडिया से चर्चा करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि, कई प्रकार से चर्चाएं थीं। पूरे मन से हाईकमान से चर्चा हुई है। पूरी बात हो चुकी है। अब निर्णय उनके पास है। कुछ बातें और उलझनें रहती हैं, जिसमें समय लगता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि समय के हिसाब से जो भी निर्णय होगा, हमें स्वीकार होगा।
मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोई चीज स्थायी है तो वो है परिवर्तन।

यहां बताना होगा कि टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा प्रकट की थी और इसके बाद शुक्रवार को कांग्रेस की राजनीति में दिनभर घमासान मचा रहा है। राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद स्पष्ट किया गया कि ढाई- ढाई साल का कोई फॉर्मूला नहीं है और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing