Friday, August 28, 2026
Home State News Chhattisgarh मुख्यमंत्री बघेल ने PM मोदी का राजकीय गमछे से किया स्वागत एवं...

मुख्यमंत्री बघेल ने PM मोदी का राजकीय गमछे से किया स्वागत एवं भेंट की मिलेट्स की टोकरी

इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंचने पर पंडित रविशंकर शुक्ल हेलीपेड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की।

Advertisement

रायपुर, 07 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM MODI) एक दिवसीय प्रवास पर आज सुबह रायपुर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे एवं प्रदेश के कारीगरों द्वारा तैयार स्मृति चिन्ह और मिलेट्स की टोकरी भेंट कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आये हैं। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूँ। प्रधानमंत्री जी से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं। हम मांगे भी करते हैं लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता। मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूँ जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूूँ, फिर भी इतना कहना चाहता हूँ कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे।

इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंचने पर पंडित रविशंकर शुक्ल हेलीपेड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। उन्होंने प्रधानमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत किया।

 

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट