Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर सरकारी बिजली परियोजनाओं के टेंडर में चीनी कंपनियों की एंट्री! सरकार ने...

सरकारी बिजली परियोजनाओं के टेंडर में चीनी कंपनियों की एंट्री! सरकार ने संसद में बताई वजह

दो साल के लिए टेंडर में भागीदारी की अनुमति, सरकार बोली—प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, सुरक्षा से समझौता नहीं होगा

Advertisement

नई दिल्ली, 20 July | IndustrialPunch : देश की महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं की सरकारी निविदाओं में चीन से जुड़ी चार कंपनियों को भाग लेने की अनुमति दिए जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने राज्यसभा में अपना पक्ष स्पष्ट किया है।

विद्युत राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि सरकार ने 24 जून 2026 से दो वर्षों के लिए भूमि सीमा साझा करने वाले देशों (जिनमें चीन भी शामिल है) की पर्याप्त स्वामित्व वाली चार कंपनियों को भारत की बिजली परियोजनाओं की खरीद निविदाओं (Procurement Bids) में भाग लेने की अनुमति दी है। हालांकि, इसके लिए निर्धारित घरेलू सामग्री (Domestic Content Requirement) का पालन करना अनिवार्य होगा।

सरकार ने बताए फैसले के कारण

  • सरकारी खरीद में प्रतिस्पर्धा बढ़ाना,
  • कीमतों को स्थिर रखना,
  • आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) की बाधाओं को कम करना,
  • आत्मनिर्भर भारत पहल को मजबूती देना है।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर सरकार का जवाब

Advertisement

राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर सरकार ने कहा कि भारत में निर्मित सभी उत्पादों के लिए BIS/IS मानकों के अनुरूप परीक्षण और प्रमाणन अनिवार्य है। इसके अलावा आवश्यक मामलों में साइबर सुरक्षा परीक्षण तथा भारतीय साइबर सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इन सुरक्षा उपायों के कारण बिना पूर्ण प्रतिबंध लगाए भी राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा की जा सकती है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट