Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन चार लेबर कोड : केंद्र सरकार का लोकसभा में बड़ा बयान, राज्यों...

चार लेबर कोड : केंद्र सरकार का लोकसभा में बड़ा बयान, राज्यों में नियमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी

21 नवंबर 2025 से लागू हैं चारों श्रम संहिताएं, गिग व प्लेटफॉर्म वर्कर्स को भी मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

Advertisement

नई दिल्ली, 20 July | IndustrialPunch : देश में चारों श्रम संहिताओं (Labour Codes) को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चा के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में बड़ा बयान दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 21 नवंबर 2025 से चारों लेबर कोड लागू किए जा चुके हैं, जबकि इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा नियम (Rules) बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है।

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि केंद्रीय नियम 8 मई 2026 को अधिसूचित किए जा चुके हैं। चूंकि श्रम समवर्ती सूची का विषय है, इसलिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भी अपने-अपने नियम अधिसूचित करने होंगे। अधिकांश राज्यों ने नियमों को अंतिम रूप दे दिया है या प्रकाशित कर दिया है, जबकि कुछ राज्यों में प्रक्रिया अभी जारी है।

गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

सरकार ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा संहिता में पहली बार गिग वर्कर्स और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को परिभाषित किया गया है। इनके लिए जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य सुविधाएं, मातृत्व लाभ और वृद्धावस्था सुरक्षा जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं तैयार करने का प्रावधान किया गया है।

Advertisement

क्या होंगे चारों लेबर कोड के प्रमुख लाभ?

  • देशभर में सार्वभौमिक न्यूनतम वेतन लागू करने का आधार मजबूत होगा।
  • श्रमिकों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।
  • कानूनों और परिभाषाओं की जटिलता कम होगी।
  • तकनीक आधारित अनुपालन को बढ़ावा मिलेगा।
  • पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार होगा।
  • असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी अधिक सुरक्षा मिलेगी।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट