Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CIL : कोयला कामगारों से फीड बैक लेने के बाद कैडर स्कीम...

CIL : कोयला कामगारों से फीड बैक लेने के बाद कैडर स्कीम ड्राफ्ट होगा फाइनल

श्रमिक प्रतिनिधियों की ओर से प्रबंधन के समक्ष यह बात रखी गई कि ड्राफ्ट कोल इंडिया के कर्मचारियों के कॅरियर ग्रोथ के लिए बनाया गया है।

Advertisement

कोलकाता, 06 जून। शुक्रवार को मानकीकरण समिति (standardization committee) की तकनीकी उप-समिति की दूसरी बैठक कोलकाता स्थित CIL मुख्यालय में आयोजित हुई। इसमें कैडर स्कीम (Cadre scheme) ड्राफ्ट का लेकर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें : कोल अफसरों को PRP भुगतान के लिए प्रबंधन ने जारी किया निर्देश

सीटू (CITU) की ओर से मनोनीत टेक्निकल कमेटी सदस्य एवं सीटिया के केंद्रीय महामंत्री बीके पटेल ने बताया गया कि कोल इंडिया द्वारा पूर्व में बनाई गई ड्राफ्टिंग कमेटी द्वारा तैयार किए गए कैडर स्कीम ड्राफ्ट को लेकर चर्चा हुई। श्रमिक प्रतिनिधियों की ओर से ड्राफ्ट में संशोधन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

श्रमिक प्रतिनिधियों की ओर से प्रबंधन के समक्ष यह बात रखी गई कि ड्राफ्ट कोल इंडिया के कर्मचारियों के कॅरियर ग्रोथ के लिए बनाया गया है। इसलिए इस संदर्भ में विस्तार से रायशुमारी के बाद ही ड्राफ्ट को फाइनल किया जाना चाहिए। प्रस्तुत ड्राफ्ट बहुत विस्तार से है और इसे पढ़कर समझने के लिए प्रतिनिधियों को पर्याप्त समय नहीं मिल सका है। प्रतिनिधि पहले स्वयं ड्राफ्ट का बारीकी से अध्ययन करेंगे और फिर अपने कर्मचारियों से भी समझने का प्रयास करते हुए आवश्यक संशोधन सुझाव मांगेंगे।

Advertisement

कोल इंडिया की सभी सहयोगी कंपनियों में जाकर टेक्निकल कमेटी के सदस्य वहां श्रमिकों के बीच में ड्राफ्ट के संबंध में सारी जानकारियां प्रदान करेंगे। इसके उपरांत प्राप्त सुझावों और श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट को अगली बैठक में प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा। आज की बैठक में यही निष्कर्ष निकाला गया है।

बैठक में कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध) गौतम बनर्जी, फणेंद्र कोराडा, वरिष्ठ प्रबंधक(एचआर एवं आईआर), एनसीएल के निदेशक (तकनीकी/ऑपरेशन), एस पी सिंह एनसीएल से ड्राफ्टिंग कमिटी सदस्य अभिषेक त्रिपाठी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : SECL को मिला मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल का “पर्यावरण पुरस्कार”

वहीं श्रमिक संगठन प्रतिनिधियों की ओर से बीके पटेल (सीटू), जयंत आसोले (बीएमएस), राघवन रघुनंदन (एचएमएस), सुरेंद्र कुमार शर्मा (एआईटीयूसी) की ओर से मौजूद रहे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: