Advertisement
कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन बी. साईंराम ने अपने दौरे के दूसरे चरण में आज एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा (SECL Gevra) का दौरा किया। उन्होंने गेवरा व्यू पॉइंट पहुंचकर माइन प्लान के माध्यम से खदान संचालन की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्ययोजना पर विचार किया गया तथा खदान को 70 मिलियन टन (MT) उत्पादन क्षमता तक ले जाने की योजना पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर चेयरमैन बी. साईंराम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
चेयरमैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि “ अधिकारी के तौर पर हमें वर्कर्स के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखना है और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा, “शहरों के सपाट रास्ते सुखदायी होते हैं, पर एक खनिक के रुपये में, खदानों की ऊबड़-खाबड़ ज़मीन पर चलकर जो आत्मीय सुकून मिलता है, वह कहीं और नहीं।”
दौरे के दौरान चेयरमैन द्वारा 1000 TPH क्षमता वाले क्रशर का अवलोकन किया गया। साथ ही उन्होने NTPC पब्लिक साइलो डिस्पैच सिस्टम का जायजा लिया तथा AB कोल स्टॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने साइलो 5 एवं 6 की प्रगति की भी समीक्षा की।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement