Coal India
Coal India

कोरबा (IP News). कोल इंडिया लिमिटेड और अनुषांगिक कंपनियों द्वारा कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत कंपनी अधिनियम के तहत निर्धारित फंड से ज्यादा की राशि खर्च की जा रही हैे। बीते तीन वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 में सीएसआर के लिए 1133.23 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित था। इसके मुकाबले 1488.09 करोड़ रुपए व्यय किए गए। यानी निर्धारित बजट से 354.86 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की गई। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में 440.23 करोड़ रुपए सीएसआर मद हेतु जारी किए गए थे। इसमें दिसम्बर तक 283.85 करोड़ रुपए व्यय किए गए। वर्षवार विवरण:

     वर्ष           फंड       खर्च

  • 2017-18  383.05  483.78
  • 2018-19  353.98  416.47
  • 2019-20  396.20  587.84
  • 2020-21  440.23  283.85

नोट: 1. रुपए करोड़ में, 2. 2020-21 के खर्च का आंकड़ा दिसम्बर तक का है।

  • Website Designing