Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया के निदेशक तकनीकी वीरा रेड्डी ने WCL के उमरेड क्षेत्र...

कोल इंडिया के निदेशक तकनीकी वीरा रेड्डी ने WCL के उमरेड क्षेत्र का दौरा किया

उन्होंने टीम WCL के सदस्यों को संबोधित करते हुए उमरेड क्षेत्र की कार्य-प्रणाली और उपलब्धियों की मुक्त कंठ से सराहना की।

Advertisement

नागपुर, 12 मार्च। कोल इंडिया के निदेशक (तकनीकी) बी. वीरा रेड्डी ने WCL के उमरेड क्षेत्र का दौरा किया। वहाँ उन्होंने मकरधोकडा – 1, मकरधोकडा – 2 तथा मकरधोकडा – 3 तथा उमरेड, ओपन कास्ट खदानों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मकरधोकडा – 3 की फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (FMC) का जायज़ा लिया।

इसे भी पढ़ें : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के विनिवेश को केन्द्र सरकार की मंजूरी, शुरू हुई प्रक्रिया

उन्होंने टीम WCL के सदस्यों को संबोधित करते हुए उमरेड क्षेत्र की कार्य-प्रणाली और उपलब्धियों की मुक्त कंठ से सराहना की। WCL कर्मियों की विविध उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उन्होंने उमरेड क्षेत्र से भविष्य में और अधिक बेहतर परिणामों के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें : कोयला कामगारों का परिवर्तनशील महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 42.3 फीसदी

Advertisement

इस अवसर पर उनके साथ वेकोलि के निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) ए के सिंह, क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मोहम्मद साबिर उपस्थित थे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: