Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India के निवेशकों की नजरें 27 जुलाई की बोर्ड बैठक पर,...

Coal India के निवेशकों की नजरें 27 जुलाई की बोर्ड बैठक पर, हो सकता है अंतरिम लाभांश का ऐलान

यदि बोर्ड अंतरिम लाभांश को मंजूरी देता है, तो इसका लाभ पात्र शेयरधारकों को मिलेगा।

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के निदेशक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज (27 जुलाई 2026) आयोजित होगी।

इसे भी पढ़ें: HMS नेता शिवकुमार यादव का तीखा प्रहार: ‘मजदूर विरोधी नीतियों’ के कारण नहीं मिला विनय रंजन को सेवा विस्तार

इस बैठक में 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही (Q1 FY27) के स्टैंडअलोन एवं समेकित (Consolidated) वित्तीय परिणामों पर विचार कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 के अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) की घोषणा पर भी फैसला लिया जा सकता है।

बोर्ड बैठक को लेकर निवेशकों के साथ-साथ कोल इंडिया के लाखों कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और शेयरधारकों की भी नजरें कंपनी के फैसलों पर टिकी हैं। यदि बोर्ड अंतरिम लाभांश को मंजूरी देता है, तो इसका लाभ पात्र शेयरधारकों को मिलेगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Commercial Coal Mining से सरकार की कमाई बढ़ी, तीन साल में 7,737 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

बैठक में किन मुद्दों पर रहेगा फोकस?

  • अप्रैल-जून 2026 (Q1 FY27) के वित्तीय परिणामों को मंजूरी।
  • वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम लाभांश पर निर्णय।
  • कंपनी के परिचालन प्रदर्शन, उत्पादन, डिस्पैच और वित्तीय स्थिति की समीक्षा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट