Friday, March 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : OPD परामर्श शुल्क में की गई बढ़ोतरी

कोल इंडिया : OPD परामर्श शुल्क में की गई बढ़ोतरी

संशोधित परामर्श शुल्क के तहत प्रति परामर्श 1200 रुपए या वास्तविक परामर्श शुल्क, जो भी कम हो, की प्रतिपूर्ति की अनुमति है।

Advertisement

कोलकाता, 10 जून। कोल इंडिया (CIL) प्रबंधन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के ओपीडी (OPD) शुल्क में बढ़ोतरी की है। 10 जून को इस आशय का आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों के ओपीडी शुल्क की प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाकर 1200 रुपए कर दी गई है। पहले यह राशि 350 रुपए थी। ओपीडी शुल्क की प्रतिपूर्ति राशि में बढ़ोतरी का निर्णय 10 मई, 2024 को आयोजित हुई सीआईएल की 465वीं बैठक में लिया गया था।

संशोधित परामर्श शुल्क के तहत प्रति परामर्श 1200 रुपए या वास्तविक परामर्श शुल्क, जो भी कम हो, की प्रतिपूर्ति की अनुमति है। परामर्श शुल्क रसीद प्रस्तुत करने पर मेडिकल एटेंडेंस रुल्स (एमएआर) के अंतर्गत संशोधित राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

यह संशोधन सीपीआरएमएसई और सीपीआरएमएस-एनई योजना पर भी लागू होगा, जिससे सीआईएल और इसकी अनुषंगी कंपनियों के भीतर सभी स्वास्थ्य सेवा योजनाओं और नियमों में एकरूपता सुनिश्चित होगी।

Advertisement

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …